बबेरू: गौरीखानपुर गांव में खेतों में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
Baberu, Banda | Apr 20, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव के पूर्वी दिशा की ओर खेतों पर एक बबूल के पेड़ पर आज सोमवार की सुबह फांसी पर लटक शव मिला है। जैसे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया,मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों कि मदद से व्यक्ति कि पहचान मुबीन शेख पुत्र सुबराती उम्र 49 वर्ष के नाम से हुई मृतक बीते गुरुवार को अपनी पत्नी कि कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया था.