अम्बाला: ग्राम बाड़ा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए दिलाई शपथ
Ambala, Ambala | May 31, 2025 ग्राम बाड़ा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिकांत के निर्देशन में डॉ. समिधा की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। डॉ.समिधा ने ग्रामवासियों को तंबाकू से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों जैसे कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग, के बारे मे बताया कर उन्हें शपथ दिलाई।