किसानों ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, समस्याओं के समाधान को सौंपा ज्ञापन।
भारतीय किसान यूनियन (संगम) ने बारा तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। यूनियन ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए किसानों की भूमि पर कथित रूप से गलत तरीके से कंटूर ट्रेंच (गड्ढे) खोदे जाने का आरोप लगाया। संगठन का कहना है कि इससे किसानों को परेशानी हो रही है और सरकारी संसाधनों का भी नुकसान हो रहा है। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
#prayagrajnews