मुरादाबाद: रामपुर रोड पर शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार युवक टेंपो से जा टकराया हादसे में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
मूढापांडे थाना क्षेत्र रामपुर हाईवे पर शराब के नशे में बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ गया, शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार युवक टेंपो से जा टकराया, इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे की जानकारी लगते ही हाईवे एंबुलेंस कर्मचारी के द्वारा घायल बाइक सवार युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।