मुरादाबाद: मुरादाबाद में सुबह ठीक 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है
मुरादाबाद में सुबह ठीक 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है। करीब आधे घंटे बाद ईवीएम से मतों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक निगरानी में मतों की गिनती का काम शुरू हुआ है। प्रेक्षक मतगणना स्थल पर ही मौजूद हैं। मुरादाबाद में 14 टेबलों पर काउंटिंग होगी। मुरादाबाद सदर विधानसभा में 17 टेबल पर मतों की गिनती होगी।