मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसएसपी के आदेश पर जिले भर में अपराधियों को लेकर चलाया जा रहा है अभियान के तहत थाना मझोला पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता मझोला पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार को दो युवकों के पास से 312 बोर के दो अवैध तमंचे 3 जिंदा कारतूस मौके से बरामद किया। मझोला पुलिस ने दोनो युवकों को गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए भेजा जेल।