विदिशा नगर: मंडी में अव्यवस्था, किराया और सुरक्षा पर व्यापारियों का हल्ला बोल
विदिशा की कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने मंडी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्टर के पास पहुंचे और समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई।व्यापारियों का कहना है कि मंडी में लगी बिजली की डीपी से कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके अलावा सुलभ कॉम्प्लेक्स की सुविधा नहीं।