बारां: हथवारी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Aug 16, 2025 केलवाड़ा क्षेत्र के हथवारी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार रवि पुत्र लक्ष्मीनारायण सहरिया बाइक से केलवाड़ा जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे रवि घायल हो गया।