नौतनवा: रतनपुर सीएचसी पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा बहुओं ने धरना दिया
गुरुवार को 2 बजे आशा कार्यकत्री एसोसिएशन संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष व महराजगंज जिलाध्यक्ष जमीरून निशा के निर्देश पर ब्लाक अध्यक्ष विमला देवी व संरक्षक अमित कुमार गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों आशा बहुओं व संगिनी ने नौतनवा ब्लाक के रतनपुर सीएचसी पर तीसरे दिन आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना पर बैठ कर कार्य का बहिष्कार किया है।