शाहजहांपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर सीओ सदर ने दिए सख्त निर्देश, DJ की ऊंचाई सीमित रखें, भड़काऊ गीत न बजाएं
शाहजहांपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रोजा परिसर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर ने कांवड़ जत्थेदारों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।