कर्रा: काटी पोहराटोली गांव में शहीद आरक्षी सुनील धान को जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि
Karra, Khunti | Apr 13, 2025 दिनांक 12 अप्रैल 2025 को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के छोटानगरा व जराइकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान हुए आईडी विस्फोट में झारखंड पुलिस (झारखंड जगुआर) के एजी-11 बटालियन के जांबाज़ आरक्षी सुनील धान वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीद जवान खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरता पंचायत के काटी पोहराटोली गांव के निवासी थे।