गोहरगंज: मंडीदीप: खेड़ापति माता मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, भंडारे में भक्तों ने लिया प्रसाद
मंडीदीप नगर के खेड़ापति माता मंदिर में श्रीराधे कृष्णा मंडली की श्रमिक महिलाओं ने भक्ति की एक मिसाल पेश की है। इन महिलाओं ने लगातार तीसरे साल अपनी मेहनत की कमाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया, जिसका शनिवार को समापन हुआ। इस मंडली की खास बात यह है कि इसकी सभी सदस्य श्रमिक महिलाएं हैं, जो दिनभर मजदूरी करके अपना घर चलाती हैं।