कटंगी: पश्चिम बंगाल की जीत पर कटंगी में भाजपा ने खुशी मनाई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने कटंगी में जोरदार उत्सव मनाया। शाम 6 बजे सिनेमा चौक पर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक गौरव सिंह पारधी भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।