बज्जू: बज्जू के आरडी 945 वन क्षेत्र में 14 दिन में पांचवीं बार लगी आग, साजिश की आशंका, पुलिस करेगी जांच
Bajju, Bikaner | May 12, 2026 बज्जु की मुख्य नहर की आरडी 945 के पास वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई। 14 दिन में आग लगने की यह पाँचवी घटना है। 28 अप्रैल और चार मई भी वन क्षेत्र में आग लगी थी। आग की बार-बार हो रही इन घटनाओं को प्रशासन ने संदिग्ध माना है। बज्जू तहसीलदार मदनसिंह यादव ने बताया कि वन विभाग अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराएगा, जिसके बाद पुलिस अनुसंधान करेगी।