चूरू: सुजानगढ़: वन विभाग की नर्सरियों में 2.55 लाख पौधे वितरण के लिए तैयार
Churu, Churu | Jun 15, 2026 सुजानगढ़। वन विभाग की गोपालपुरा और सांडवा नर्सरियों में आमजन को रियायती दरों पर देने के लिए 2.55 लाख पौधे तैयार हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी ओकेश यादव ने बताया कि गोपालपुरा में 1.30 लाख और सांडवा में 1.25 लाख पौधे मिशन हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे।