लखीमपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने तीन अवैध तमंचा व तीन कारतूस बरामद कर तीन आरोपियों को राजापुर के पास रेलवे क्रॉसिंग से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली पुलिस ने आज तीन अवैध तमंचा व तीन कारतूस बरामद तीन आरोपियों को राजापुर के पास रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों आदिल सिद्दीकी, अफजल व तौफीक अली के खिलाफ आर्म्स एक्ट में विधिक कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया है।