लखीमपुर: खीरी नगर पंचायत अध्यक्ष व EO पर 14 सभासदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए DM से की शिकायत,त्याग पत्र देने की चेतावनी
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए खीरी नगर पंचायत के 14 सभासदों ने खीरी नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते डीएम से शिकायत की है। बीते दिनों बोर्ड बैठक में विकास कार्यों का ब्योरा मांगने पर श्रीनगर पंचायत अध्यक्ष बैठक छोड़कर चले गए थे। सभासदों ने मामले में कार्रवाई न होने पर सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है।