लखीमपुर: जिले के प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जी प्लस 12 ट्रांजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण दिए जरूरी दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जी प्लस 12 ट्रांजिट हॉस्टल का औचक निरीक्षक किया है। इस दौरान उनके साथ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा व कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।