पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व में मोटरसाइकिल से घूमती 'स्नेक गर्ल' नजरुन निशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दुधवा नेशनल पार्क के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल से सफारी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 'स्नेक गर्ल' के नाम से मशहूर नजरुन निशा बाइक से घूमती नजर आ रही हैं। नियम के अनुसार टाइगर रिजर्व के भीतर पैदल चलना या दोपहिया वाहन से घूमना पूरी तरह प्रतिबंधित और कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।