अकोढ़ी गोला: बकरीद को लेकर आयरकोठा थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
बकरीद को लेकर आयरकोठा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित रोहतास जिले के आयरकोठा थाना परिसर में ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने की। उन्होंने लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।