जलालपुर: जलालपुर में पंडित महेंद्र मिश्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उमड़ी भारी भीड़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को करीब 11:00 जलालपुर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्वी धुन के जननायक पंडित महेंद्र मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह अचानक सुरक्षा घेरा छोड़कर समर्थकों के बीच पहुंच गए और पैदल चलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं प्रतिमा के चारों ओर घूमते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया।