लखीमपुर: खाखरा चौराहे पर सीएनजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, गैस लीकेज से मचा हड़कंप, जिम्मेदारों की देरी पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोला रोड स्थित खाखरा चौराहे के पास आज शनिवार को सीएनजी गैस से भरा एक टैंकर पलट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टैंकर मोड़ते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेज़ी से सीएनजी गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।