बेल्थरा रोड: नगरा में ई-रिक्शा में सफर के दौरान महिला का पर्स चोरी, गहने और नकदी गायब, मुकदमा दर्ज
नगरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता अंजली गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा में बैठी दो युवतियां उनका पर्स लेकर फरार हो गईं। पीड़िता के अनुसार पर्स में हार, मांगटीका, अंगूठी, नथिया, झुमका, पायल समेत सोने चांदी के कीमती जेवरात