छतरपुर नगर: इलाज कराने पहुंचे परिवार से डॉक्टर व स्टाफ पर मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम घुवारा निवासी एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा के डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आज 07 जुलाई दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।