चित्रकूट के पहाड़ी कस्बे में माता रानी की आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, कल नम आंखों से होगी विदाई
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी कस्बे में शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर माता रानी की भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। माता रानी के पंडाल में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और पूरे भक्तिभाव के साथ मां की आरती में शामिल हो रहे हैं।
मंगलवार की रात माता रानी की आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। इस दौरान भक्तों ने मां के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। आरती के समय पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ माता रानी की आराधना की।
वहीं, नवरात्रि के समापन और माता रानी की विदाई को लेकर भक्तों के मन में खुशी के साथ भावुकता भी देखने को मिल रही है। बुधवार को माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी जाएगी। मां की विदाई की बात सोचकर श्रद्धालु भावुक हैं। भक्तों का कहना है कि मां अगले वर्ष फिर से आएंगी और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखेंगी।
पहाड़ी कस्बे में माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालु नम आंखों से मां को विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं। बोलो जय माता दी!