जशपुर: जशपुर जिले में 76 किलो गांजे के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार, उड़ीसा से तस्करी का भंडाफोड़: राकेश पटनवार, एडिशनल एसपी
जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में तीन वयस्क और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। सभी आरोपी उड़ीसा से दो कारों में गांजा छिपाकर ला रहे थे।