गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा का परिसर शुक्रवार को 10 बजे गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा माँ शारदे एवं गौतम बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन मे कहा,"ढाई हजार वर्ष पूर्व पीपल वृक्ष के नीचे जला ज्ञान का दीपक आज भी सम्पूर्ण विश्व को आलोकित कर रहा है।