धनौरा: उफान पर गंगा नदी, बढ़ते जलस्तर से गजरौला तिगरी गंगा के घाट जलमग्न, पुरोहितों की झोपड़ियां डूबीं
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। अमरोहा जनपद स्थित तिगरी गंगा धाम में गंगा नदी उफान पर है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। घाट किनारे बनी पुरोहितों की झोपड़ियां पानी में डूब गई हैं, जबकि खादर क्षेत्र के कई खेतों में भी गंगा का पानी पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।