खरगोन जिले में ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई मनरेगा योजना को सरकार के ही नुमाइंदे पलीता लग रहे हैं। गांव में होने वाले विकास कार्यो में ग्रामीणों को रोजगार देने के बजाय धड़ल्ले से मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत कलेक्ट्रेट पहुंची है, जहां ग्राम जामली के किसानों ने शिकायत की।