खरगोन शहर के नवग्रह मेला मैदान के पर इन दिनों खाटूश्याम के नाम से मेला लगाने की तैयारियां की जा रही है। इस मेले के प्रचार- प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर पम्पलेट भी वायरल हो रहा है, जिसमें स्टॉल बुकिंग के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए है। इस खरगोन शहर के श्याम प्रेमियों ने खरगोन एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई।