खरगोन शहर में प्रशासन के द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संजीवनी क्लीनिक खोलने की तैयारी शुरू हो गई है ऐसे में शुक्रवार को खरगोन स्वास्थ्य विभाग का अमला और नगर पालिका विभाग की टीम घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सरकारी भवनों की जगह को चिन्हित करने के लिए निकला ऐसे में कई जगह पर जर्जर भवन भी दिखाई दिए जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया गया।