मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद पुलिस ने लूट की दो घटनाओं में 6 माह बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आटा चक्की संचालक से 1 लाख 20 हजार की सोने की चेन व कलेक्शन एजेंट से 2 लाख 40 हजार रुपए लूट कर भाग गए थे। मामले में इंदौर चंदन नगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपी ने पूछताछ में खरगोन की लूट का खुलासा किया।