बारां: धूमधाम से मनाया दक्ष भगवान का जन्मोत्सव, प्रजापति समाज ने सब्जी मंडी टेक से निकाली शोभायात्रा
Baran, Baran | Jul 13, 2025 श्री दक्ष प्रजापति कुम्हार पंचायत द्वारा रविवार को दक्ष भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विष्णु भगवान का विमान, दक्ष भगवान व श्रीयादे मां की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में डीजे व बैंडबाजे पर बजाए गए भजनों की धुन पर महिला-पुरूष व युवक-युवतियां नृत्य करते हुए चल रहे थे।