बारां: 70 साल बाद प्यारेरामजी मंदिर का ₹3 करोड़ से जीर्णोद्धार, कृष्णाई माता व गोर्वधन नाथ जी मंदिर की होगी मरम्मत
Baran, Baran | Jul 13, 2025 जिले की जन आस्था के केंद्र प्यारे रामजी मंदिर, रामगढ़ में कृष्णाई अन्नपूर्णा माता मंदिर व अंता के गोवर्धन नाथ जी मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा इसको लेकर देवस्थान विभाग ने जिले के इन तीनों मंदिरों के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपए की स्वीकृति दी है प्यारे राम जी मंदिर पर करीब 70 साल में पहली बार इतनी बड़ी राशि मंदिर के कायाकल्प पर खर्च होगी।