बरियातु: मतदाता सूची सत्यापन को लेकर ग्रामीणों की चेटूआग स्थित मतदान केंद्र संख्या-64 पर बैठक
बारियातू प्रखंड के साल्वे पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेटूआग स्थित मतदान केंद्र संख्या-64 पर बुधवार को मतदाता सूची विशेष गहनपुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जेएमएम नेता सह बीएलए-2 ने की। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन SIR के तहत बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के BLA 2 घर घर जाएंगे।