गोरखपुर: महिला विरोधी बयान पर भड़की समाजवादी पार्टी, थाना शाहपुर पर किया विरोध प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और महिला विरोधी टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को विरोध दर्ज कराया।पूर्व महानगर सचिव आफताब के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाना शाहपुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की उक्त की सूचना आज दिन मंगलवार दोपहर 1:30 बजे मिली