गोरखपुर: मोहनापुर इलाके में खुलेआम घूमते तेंदुए का वीडियो आया सामने, वन विभाग ने लिया संज्ञान
आज सोमवार की दोपहर 2:00 बजे लगभग लोगों द्वारा तेंदुए का एक वीडियो वायरल किया गया तो बताया गया कि गोरखपुर के मोहनापुर इलाके में तेंदुए के देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई है। मोहनापुर प्राइमरी स्कूल के पास तेंदुआ खुले में घूमता दिखाई दिया। यह दृश्य पास में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गया है। इसका फुटेज सामने आते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।