बांसवाड़ा: कुशलबाग मैदान से भारतीय नवसंवत्सर के अवसर पर हिंदू समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई
भारतीय नवसंवत्सर पर नववर्ष स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में कुशलबाग मैदान से रविवार शाम 5:30 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में साधु संतों समेत सर्व समाजजनों की मौजूदगी रही। इस बार नव संवत्सर पर मां त्रिपुरा सुंदरी की मूर्ति को 60 किलो वजनी चांदी की पालकी में विराजित शहर में भ्रमण कराया। माताजी की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए।