बांसवाड़ा: डुंगरीया गांव में पूर्व के विवाद के चलते चचेरे भाई ने भाई के सिर पर लोहे का पाइप मारा, एमजीएच में उपचार जारी
घाटोल थाना क्षेत्र के डुंगरीया गांव में रविवार शाम 6:30 बजे पूर्व के विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई के सिर पर लोहे का पाइप मार दिया लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद रविवार रात 8:30 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन निवासी डुंगरीया का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।