कालपी: कालपी नगर में ई-रिक्शाओं की बेतहाशा बढ़ोतरी, नाबालिग चालक और बिना दस्तावेज संचालन पर उठे सवाल
Kalpi, Jalaun | Jun 2, 2026 कालपी में इन दिनों बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं, स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कई ई-रिक्शा बिना वैध लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों के चल रहे हैं, वहीं, कुछ स्थानों पर नाबालिग बच्चों के ई-रिक्शा चलाने के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, मंगलवार दोपहर 3 बजे लोगों ने प्रशासन व परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग की।