मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2023 में DSP पद पर चयन होने पर छतरपुर जिले के लवकुशनगर की बेटी मन्यका चौरसिया के निवास पर जाकर खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने उन्हें और उनके परिजनों को बधाई दी गई। मन्यका की यह उपलब्धि जिले की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणादायी बताई गई। यह मुलाकात सोमवार की शाम करीब 6 बजे हुई।