कालपी: कालपी कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज चौराहे पर भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर में लगी आग, मच गया हड़कंप
Kalpi, Jalaun | May 11, 2026 सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज चौराहे भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, बताया जा रहा है कि लाइन से निकली चिंगारी के कारण ट्रांसफार्मर धधक उठा, घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया है।