ओरमांझी स्थित माउंट कारमेल स्कूल के वार्षिक उत्सव मे सोमवार शाम करीब चार बजे खिजरी विधायक राजेश कच्छप शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी उतनी ही आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के उन्नत भारत की नींव हैं।