बिंदकी: कंसपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी की हुई दर्दनाक मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कंसपुर गांव के समीप रेलवे लाइन में शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे ट्रेन के चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी राम भजन सिंह परिहार उम्र लगभग 85 वर्ष निवासी ग्राम कंसपुर थाना कल्यानपुर ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे।