जगदीशपुर: कबीरपुर: ठेले पर मिला 12 वर्षीय शमीर का शव, सीसीटीवी से खुला राज, हादसा निकला, मामला दर्ज
ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर स्थित जैन मंदिर के पास ठेले पर मिले 12 वर्षीय मो. शमीर के शव मामले में नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती आक्रोश और हत्या के आरोपों के बीच पुलिस जांच में मामला सड़क हादसे का निकला। इस मामले में यातायात थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।