बोध गया: बोधगया: खिरियावां में सड़क किनारे थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई बनी मुसीबत, धूल से दुर्घटना का खतरा बढ़ा
Bodh Gaya, Gaya | Apr 26, 2026 गेहूं कटाई के सीजन में गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर खिरियावां के समीप सड़क किनारे थ्रेसर मशीन लगाकर मड़ाई किए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे चल रही मड़ाई के कारण उड़ रहे धूल और भूसे के गुबार से रोड पर दृश्यता कम हो गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है।