मशरक: बनसोही मे निर्माणाधीन एन एच 227 ए राम-जानकी पथ का डीएम ने किया निरीक्षण, भू-अर्जन शिविर आयोजित
राम-जानकी पथ परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से मशरक के राजकीय बुनियादी विद्यालय, बनसोही में आयोजित विशेष भूअर्जन शिविर का डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार की शाम 4 बजें के लगभग निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिविर में मौजूद रैयतों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया।