परैया मुख्य बाजार में गुरुवार दोपहर श्रम प्रवर्तन विभाग के धावा दल ने प्रयास NGO के साथ मिलकर छापामारी अभियान चलाया। जिसमें एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि बरामद बाल श्रमिक गया सदर का है। इसके माता-पिता को सूचना देते हुए उसे बाल कल्याण समिति में भेज दिया गया है। साथ ही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।