सरदारपुर: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयशर वाहन से ₹94 लाख से अधिक की अवैध शराब ज़ब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
राजगढ़ में पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन से 94 लाख रुपये से अधिक की शराब पकड़ी है। साथ ही पुलिस ने 2 आरोपियो को भी गिरफ्तार किया है। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पटिदार ने हुए बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजगढ़ में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मोहनखेड़ा ब्रिज पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए आयशर वाहन को।पकड़ा।