खालवा: शादी के जश्न में युवक की जहर पीकर आत्महत्या, खुशियां बदलीं गम में
Khalwa, Khandwa | Apr 23, 2026 खंडवा पंधाना थाना क्षेत्र के पोखर गांव में एक शादी समारोह के दौरान युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले वो शादी में जमकर डांस कर रहा था। अचानक हुई इस घटना के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय धर्मेंद्र दिनभर शादी के जश्न में शामिल रहा और दोस्तों के साथ डांस कर खुशी मना रहा था।